सैलजा ने रतिया के गांवों का दौरा कर वोट की अपील की
05-May-2024 06:29 PM 5946
चंडीगढ़/रतिया, 05 मई (संवाददाता) हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया समूह) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने रविवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों का दौरा कर वोट की अपील की। सुश्री सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) सरकार ने गलत नीतियों को लागू कर पूरे देश के लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर वर्ग को लोगों को रोने के लिए विवश कर दिया है। मगर अब समय बदल रहा है, देश में लोग भी बदलाव चाहते हैं, लोकतंत्र में मतदाता बड़ी शक्ति होती है। पूरे देश में कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही है और लोग वोट की चोट से मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^