समृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा उपायों पर विचार करेगी सरकार : शिंदे
01-Jul-2023 04:58 PM 2269
मुंबई 01 जुलाई (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को समृद्धि महामार्ग पर भीषण बस दुर्घटना पर शोक जताया और कहा कि हाल में कई दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार इस नये शुरू किये गये राजमार्ग पर सुरक्षा उपायों पर विचार करेगी। श्री शिंदे ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच भी करायी जायेगी। उन्होंने 26 मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने बुलढाणा के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक से फोन पर संपर्क किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का सरकारी खर्च पर तत्काल चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^