12-Mar-2022 08:14 PM
8255
हिसार,12 मार्च (AGENCY) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा है कि संगठन ही इनेलो की पहचान है तथा संगठन जितना सुदृढ़ होगा उतना हम राजनीतिक रूप से मजबूत होंगे ।
श्री चौटाल आज पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इनेलो सुप्रीमो अलवर से सिरसा जाते हुए हिसार में रुके थे। उनका हिसार पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन जितना अधिक मजबूत होगा, उतना ही हम राजनीतिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। संगठन ही इनेलो की पहचान है और इसी संगठन के बल पर पार्टी पुन: सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जितना मान-सम्मान इनेलो में मिलता है उतना किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं मिलता है। यह बात आज विपक्षी दल भी मानते हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, प्रदेश महासचिव राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, युद्धवीर आर्य, चतर सिंह स्याहड़वा, रामभगत गुप्ता, राजकुमार आर्य, सतपाल काजला, सुरजीत कड़वासरा, राजीव राजा, प्रताप मलिक, तरसेम गोयल, पृथ्वी शर्मा, प्रदीप भाकर, जितेंद्र श्योराण, जयपाल भ्याण, कंवल सिंह, ललिता टाक, अन्नू सूरा, वेदकौर पुनिया, सरोज बेनीवाल और जिला प्रवक्ता रमेश चुघ और अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।...////...