संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल आस्ट्रेलिया रवाना
22-Nov-2023 08:43 PM 9255
नयी दिल्ली 22 नवम्बर (संवाददाता) भारतीय सेना के 81 सैनिकों का दल दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रेलियाहिंद-23’ में भाग लेने के लिए आज ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ। यह अभ्यास छह दिसंबर तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में किया जायेगा। इस दल में गोरखा राइफल्स 60 नौसेना का एक और वायु सेना के 20 सैनिक शामिल हैं। आस्ट्रेलियाई सेना की 13वीं ब्रिगेड के 60 जबकि ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और वायु सेना के 20-20 सैनिक भी सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^