सनी देओल ने 'गदर' के आईकॉनिक 'हैंडपंप' सीन को किया याद
14-Jul-2023 06:16 PM 8632
मुंबई, 14 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर' के आईकॉनिक 'हैंडपंप' सीन को याद किया है।अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ वर्ष 2001 में रिलीज हुयी थी। इस फिल्म में सनी देओल ,अमीष पटेल और अमरीश पुरी ने अहम भूमिका निभायी थी। 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल गदर 2 में एक बार फिर से सनी और अमीषा की जोड़ी नजर आयेगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' में गदर 2 के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे सनी देओल ने गदर के आइकॉनिक 'हैंडपंप सीन'को याद किया।इस सीन में अमरीश पुरी के लड़ाई के दौरान सनी गुस्से में हैंडपंप उखाड़ देते हैं।सनी देओल ने हैंडपंप सीन को लेकर कहा, यह एक व्यक्ति द्वारा हैंडपंप उखाड़ने के बारे में नहीं है; यह एक इमोशनल जर्नी के बारे में है, जहां व्यक्ति को अपने परिवार के प्यार और सपोर्ट से ताकत मिलती है।जब कोई व्यक्ति इमोशनल रूप से फंस जाता है, तो वह अपने बच्चों और पत्नी को कठिन परिस्थिति से बचाने के लिए ऐसा कदम उठाता है। उन मोमेंट्स में, वाहेगुरु का दिव्य सार हमारे भीतर रहता है, हमारे कार्यों का मार्गदर्शन करता है। और इस तरह यह सीन सामने आया और दर्शकों द्वारा पसंद किया जाने वाला सीन बन गया।‘गदर 2 ,11 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर, लव सिन्हा नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^