सपा शासन में किया जनता को बेरोजगार इसलिए आज दिख रहे हैं बेरोजगार: केशव प्रसाद
06-Jan-2023 07:55 PM 6788
रायबरेली 06 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के दौरे पर आये उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां शिवगढ़ इलाके में एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव को जनता ने बेरोजगार कर दिया है इसलिए उन्हें सभी लोग अब बेरोजगार दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास खण्ड शिवगढ़ की ग्राम पंचायत रायपुर नेरूआ में आयोजित ग्राम चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को जनता ने बेरोजगार कर दिया है इसीलिए उन्हें सब बेरोजगार दिखाई देते हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अगले वर्ष एक जनवरी तक तैयार होने भव्य राम मंदिर के बयान की भी सराहना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^