सपा शासनकाल की गुंडई पूरी तरह से समाप्त, प्रदेश में है कानून का राज: जयवीर सिंह
15-Feb-2024 09:07 PM 7436
मैनपुरी 15 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ माने जाने वाले मैनपुरी जिले में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज कहा कि सपा के शासनकाल में यहां के लोगों ने जो अन्याय झेला है भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने उसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। आज प्रदेशभर में कानून का शासन है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 से लेकर 2017 के मध्य जो व्यक्ति पिटा, वही जेल गया, जिस व्यक्ति ने मारपीट की, वह थानेदार के बराबर कुर्सी पर बैठा, पीड़ित की कहीं भी सुनवाई नहीं थी। पीडित को ही 151 में पाबंद कर जेल भेजने का कार्य हुआ। जाति, धर्म के आधार पर लोगों का शोषण हुआ। उस अवधि में बालिकाएं, महिलाएं शाम को घर से बाहर नहीं निकलती थीं। बच्चों को स्कूल भेजने में डर लगता था, बच्चा सुरक्षित घर लौटेगा या फिर फिरौती देकर आएगा लेकिन आज प्रदेश में कानून का राज है, आज महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित है। रात्रि में भी पूरा जेवर पहनकर अकेली सड़कों पर निकल सकती हैं, किसी की हैसियत नहीं की किसी की लूटपाट कर सके। आज प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के तहत बिना किसी भेद-भाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^