सरकार के प्रयत्नों से शिक्षा क्षेत्र में आया रचनात्मक बदलाव: मान
24-Jul-2023 07:03 PM 4643
चंडीगढ़, 24 जुलाई (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की बेमिसाल कोशिशों से सरकारी स्कूलों के प्री-प्राइमरी विंगों में दाखि़लों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे पता लगता है कि शिक्षा क्षेत्र में हुई रचनात्मक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पद संभालने के बाद हमारी सरकार की तरफ से राज्य की शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में दी जाती शिक्षा में सुधार को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थी, कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने वाले अपने साथियों का मुकाबला करने के योग्य हो सकें। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के सशक्त प्रयत्नों से इन स्कूलों के दाखि़लों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तथ्य का पता इस बात से भी लगाया जा सकता है कि प्री-प्राइमरी (1) विंग के दाखि़लों में 16. 3 प्रतिशत और प्री-प्राइमरी (2) विंग के दाखि़लों में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुयी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों के बड़ी संख्या विद्यार्थी अब अपने स्कूल छोड़ कर इन स्कूलों में दाखि़ले ले रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^