सरकार पारदर्शिता से विभागों की चयन प्रकिया करा रही है संपन्न: जयवीर सिंह
30-Nov-2024 08:03 PM 4559
मैनपुरी 30 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ विभिन्न आयोगों के माध्यम से सरकारी विभागों में चयन की प्रक्रिया संपन्न करा रही है। पर्यटन मंत्री ने यहां उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 14 नव-नियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी के साथ विभिन्न आयोगों के माध्यम से सरकारी विभागों में चयन प्रक्रिया संपन्न करा रही है, प्रदेश के चयन प्रक्रिया की प्रशंसा न सिर्फ प्रदेश में बल्कि पूरे देश में हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^