सरकार पोर्टल के फेर में किसानों को फंसाने की बजाय मुआवजा राशि दे: हुड्डा
23-Jul-2023 08:29 PM 3537
सिरसा, 23 जुलाई (संवाददाता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि राज्य सरकार को बाढ़ पीड़ित किसानों को पोर्टल के फेर में फ़साने की बजय त्वरित कार्रवाई करते हुए मुआवजा राशि जारी करना चाहिए। श्री हुड्डा ने सरकार से बाढ़ से खराब हुई फसल का 40 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा किसानों को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित किसानों की मांग को विधानसभा में भी रखूंगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज जिला सिरसा के सहरनी,खेरेका, बन सुधार छोटी चामल ,बुड्ढी मेडी आदि गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मिलने के बाद ओटू हेड पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^