शाह ने हिमाचल में भूस्खलन में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया
14-Aug-2023 05:52 PM 3822
नयी दिल्ली 14 अगस्त (संवाददाता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण विभिन्न घटनाओं में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री शाह ने सोमवार को एक ट्वीट संदेश में कहा , “ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं । ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ” उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के कारण 27 से अधिक लोगों की मौत हो गई है तथा करीब 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^