शीना बोरा के अवशेष गायब है:सीबीआई
14-Jun-2024 11:02 PM 2440
मुंबई, 14 जून (वार्ता ) मीडिया जगत की पूर्व दिग्गज इंद्राणी मुखर्जी की पुत्री शीना बोरा के बरामद किए गए अवशेष कथित तौर पर गायब हो गए हैं। गौरतलब है कि शीना बोरा की 14 साल पहले हत्या कर दी गयी थी। शीना बोरा के अवशेष गायब होने के बारे में मुंबई की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत को जानकारी दी गई है। अभियोजन पक्ष ने गवाह डॉ. ज़ेबा खान (सर जे. जे. अस्पताल में एक फोरेंसिक विशेषज्ञ हैं) से पूछताछ के दौरान अदालत को यह जानकारी दी। डॉ. जेबा इस बात की पुष्टि करने वाली पहली व्यक्ति थीं कि हड्डियाँ और अन्य अवशेष किसी इंसान के थे। हड्डियाँ रायगढ़ में पेन पुलिस द्वारा उस स्थान से बरामद की गई थीं, जहाँ शीना के शव को कथित तौर पर जला दिया गया था और गगोडे-खुर्द गाँव के पास घने जंगलों में फेंक दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^