शिक्षक स्वयं के आचरण से विद्यार्थियों में संस्कारों का रोपण करें: राज्यपाल श्री पटेल
03-Mar-2024 12:00 AM 734

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि समाज को चिंतन करना चाहिए कि युवा विशाल संसाधन संपन्न देश के निर्माण में सहयोग करने के बजाए देश के बाहर जाकर कार्य करते हैं। दुनिया की शिक्षा व्यवस्था के केन्द्र नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालयों की धरती के विद्यार्थी अन्य देशों में जाकर अध्ययन करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय और शिक्षकों से ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में स्वयं के आचरण से संस्कारों का रोपण करने की अपेक्षा की है। छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय चुनौतियों के समाधान और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^