शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 30 मिलियन फॉलोअर्स
22-Jul-2023 07:53 PM 4714
मुंबई, 22 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन हो गयी है।शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। शिल्प ने एक वीडियो शेयर कर फैंस का आभार जताया है।शिल्पा शेट्टी ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा, इस यात्रा को इतना यादगार बनाने के लिए, मेरी सबसे प्यारी इंस्टाफैमिली, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं चाहती हूं कि मेरे 30 मिलियन-मजबूत #इंस्टाफैम में से प्रत्येक को पता चले कि आप खास हैं... मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^