रौशन फैमिली पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म!
23-Jul-2023 11:13 AM 7708
मुंबई, 23 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार राकेश रौशन अपनी फैमिली पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड मे चर्चा है कि राकेश रौशन अपनी फैमिली की लेगसी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने जा रहे हैं।इस फिल्म का निर्देशन शशि रंजन करेंगे। इसमें 1947 से लेकर रोशन फैमिली की अब तक जर्नी के बारे में बात की जाएगी। डॉक्यूमेंट्री में रौशन फैमिली की तीन पीढ़ियों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में रौशन फैमिली की जर्नी ऋतिक के दादा संगीतकार रौशन से शुरू होगी।इसके बाद रौशन के दोनों बेटे राकेश रौशन और संगीतकार राजेश रौशन और पोते ऋतिक रौशन की जर्नी दिखायी जायेगी।माना जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री में कई और सुपरस्टार्स भी नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^