शिंदे ने की मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख की मुआवजे की घोषणा
01-Aug-2023 04:03 PM 1915
मुंबई 01 अगस्त (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले में शाहपुर के सर्लाम्बे गांव में समृद्धि राजमार्ग पर हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि शाहपुर के सर्लाम्बे गांव में समृद्धि राजमार्ग पर मध्य रात्रि में गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने 17 लोगों की मौत हो गयी। श्री शिंदे ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की तथा घायलों को सरकारी खर्चे पर तत्काल उपचार कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से पुणे में हैं और जैसे ही उन्होंने इस घटना के बारे में सुना, उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बाद की तथा घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री शिंदे ने इस घटना की जांच के भी आदेश दिया। उन्होंने लोक कल्याण मंत्री दादा भुसे से बात की और उन्हें तत्काल घटना स्थल पर भेजा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुंच गयी है और उन्हें उचित तरीके से राहत एवं बचाय कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अधिक एहतियात बरतने को कहा है क्योंकि वर्षा का मौसम है। यह घटना समृद्धि राजमार्ग के तीसरे चरण के निर्माण कार्य के दौरान घटित हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^