शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने गुरमीत राम रहीम को दोबारा पैरोल दिए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया
20-Jul-2023 07:10 PM 1763
अमृतसर, 20 जुलाई (संवाददाता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन आरोपों के तहत जेल में सजा काट रहे डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 30 दिन की पैरोल मिलने पर कड़ा एतराज जताया है। एडवोकेट धामी ने गुरुवार को कहा कि सरकार की इस दोहरी नीति से सिखों में अविश्वास का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हत्या और बलात्कार जैसे अपराधों के आरोपी गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दी जा सकती है तो सरकार बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सिख समुदाय द्वारा उठाई जा रही आवाज क्यों नहीं सुन रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^