शिवपाल का तंज,खुद ही बैंड बन गये राजभर
17-Jul-2023 08:36 PM 6664
लखनऊ 17 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने पर तंज कसते हुये कहा कि भाजपा का बाजा बजाने का दावा करने वाले श्री राजभर खुद ही बैंड बन गये हैं। सुभासपा अध्यक्ष की एक पांच सेकेंड की वीडियो क्लिप के साथ श्री यादव ने सोमवार को ट्वीट किया “ बाजा बजाते-बजाते खुद ही बैंड बन गए। अब तो इनका समाज भी इनकी असलियत समझ चुका है कि ये असल में किसी के नहीं हैं। अब तो ये महोदय अपने समाज के ठेकेदार भी नहीं रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^