सुरक्षा के क्षेत्र में भारत हुआ आत्मनिर्भर: योगी
17-Jul-2023 06:22 PM 3558
लखनऊ 17 जुलाई, (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले नौ वर्षों में नई-नई योजनाएं देश के सामने आईं और भारत सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ है। आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित 3,300 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि नौ वर्ष पहले इन्फ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने से विकास नहीं हो पाता था। इससे रोजगार के नए अवसर भी विकसित नहीं हो पाते थे। आज भारत हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। प्रदेश की राजधानी के डिफेंस कॉरिडोर में ब्रम्होस मिसाइल बनने जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^