शिवराज कल पन्ना में छत्रसाल जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
21-May-2023 02:16 PM 7125
पन्ना, 21 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बुन्देल केशरी महाराजा छत्रसाल जयन्ती को पन्ना गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेता शिकरत करेंगे। श्री चौहान छत्रसाल जयंती पर कल 22 मई को स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम नगरबाग ग्राउण्ड पन्ना में शाम 6 बजे से आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस मौके पर मुम्बई की प्लेबैक सिंगर कविता पौडवाल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति भी दी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^