शिवराज मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी में हुए शामिल
08-Aug-2022 06:24 PM 7605
मंदसौर, 08 अगस्त (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रावण-भादौ मास में भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने निकले, शाही सवारी में श्री चौहान भी शामिल हुए। श्री चौहान ने शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा और सवारी के साथ पैदल भी चले। सवारी में शामिल होने से पूर्व भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में श्री चौहान को जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा झंडा भेंट किया। इस दौरान जिले के प्रभारी तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता सहित नगरीय एवं पंचायत राज संस्थाओं के जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मंदसौर आगमन पर जन-प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^