शिवसेना नेता उपेंद्र सावंत एकनाथ शिंदे समूह में शामिल
30-Aug-2023 02:00 PM 5674
मुंबई, 30 अगस्त (संवाददाता) शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और पूर्व नगर पार्षद उपेंद्र सावंत बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए। श्री सावंत मुंबई के विक्रोली कन्नमवार नगर इलाके के पूर्व पार्षद हैं तथा शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत के करीबी रहे हैं। पिछले सप्ताह भी कांग्रेस के पांच पार्षदों का एक समूह शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हुआ था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^