श्री राम हम सबके आराध्य - यादव
21-Jan-2024 07:56 PM 9435
उज्जैन, 21 जनवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, ये कार्यक्रम कल अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महाअनुष्ठान को समर्पित रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, हर्षोल्लास और ऐतिहासिक दिन है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मध्यप्रदेश में 16 से 22 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। आज वैष्णव अखाड़ो के समीप अंकपात मार्ग पर भगवान श्री राम राहगीरी आनंदोत्सव का आयोजन किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^