श्रीराम के आदर्शों पर चलकर संवारेंगे छत्तीसगढ़ - साय
22-Jan-2024 11:27 PM 4890
जांजगीर 22 जनवरी(संवाददाता)छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा हैं कि श्रीराम के आदर्शों पर चलकर राज्य को संवारेंगे। श्री साय जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थान शिवरीनारायण में अयोध्या में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के बाद कहा कि श्रीराम के आदर्शो पर चलकर हम छत्तीसगढ़ संवारेंगे।उन्होने कहा कि यह हम सबके लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि हम अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सुंदर संबोधन भी दिया है और माता शबरी के धैर्य के माध्यम से हमें सीख दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^