सोरेन परिवार ने आदिवासियों का हक़ मारा, सोरेन परिवार मतलब संथाल और आदिवासी समाज नही: बाबूलाल मरांडी
11-Oct-2023 08:36 PM 3227
रांची, 11 अक्टूबर(संवाददाता) झारखंड में संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान जुगसलाई विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आज कहा कि मोदी जी गाँव ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबी को क़रीब से देखा है। माँ बहनों की कठिनाइयों को देखा है इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने माँ बहनों को ध्यान में रखकर सबसे पहले इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया। प्रधानमंत्री जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। जबकि कांग्रेस शासन में शहर वालों को ही मिलता था। आज गाँव गाँव तक गैस पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण पैसे वालों के लिए किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। किसानों के खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। अनाजों की चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री को हटाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में ग़रीब पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थें। मोदी जी ने आयुष्मान योजना लाकर हर ग़रीब को पाँच लाख तक आयुष्मान से इलाज की सुविधा दिया जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के करण कई ग़रीब इस योजना से वंचित हो गये हैं। भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक शासन किया किंतु अलग राज्य के सपने को कभी पूरा नहीं किया। आंदोलन करने वाले कांग्रेस के गोद में खेलते रहे, अलग राज्य के सपने को अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। कांग्रेस कभी भी ग़रीबों की चिंता नहीं किया झारखंड का विकास भाजपा के सरकारों में हुआ। कांग्रेस शासन में किरोसिन के लिये लड़ाई होती थी, भाजपा ने गाँव गाँव तक बिजली पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में बालू पर टैक्स नहीं लगता था। हेमंत सरकार ने बालू घाट दिल्ली मुंबई वालों को दे दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। ईडी के छापे में करोड़ों की गड्डियाँ मिल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^