स्थगन के एक दिन बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू
18-Jul-2025 12:02 PM 3525
श्रीनगर, 18 जुलाई (संवाददाता) अमरनाथ यात्रा एक दिन के निलंबन के बाद आज अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल ज़िले के बालटाल, दोनों आधार शिविरों से शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कल यात्रा स्थगित कर दी गई थी जिसके कारण दोनों मार्गों पर पटरियों की मरम्मत का काम करना पड़ा था। एक अधिकारी ने कहा, “यात्रा आज सुबह दोनों मार्गों से फिर से शुरू हो गई।” तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 2.51 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^