सुक्खू का हाल पूछने एम्स पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत
31-Oct-2023 05:59 PM 7872
शिमला/नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। श्री गहलाते ने एम्स में उपचाराधीन श्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना। उन्होंने श्री सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री सुक्खू अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। श्री सुक्खू के सभी टेस्ट सामान्य आए हैं। उन्हें गुरुवार तक एम्स नयी दिल्ली से छुट्टी मिल सकती है। सोमवार को श्री सुक्खू का अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी सामान्य आया है। चिकित्सकों ने दो-तीन दिन उन्हें निगरानी में रहने की सलाह दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^