सुक्खू ने की कोटगढ़ स्मारक के लिए आठ लाख रुपये देने की घोषणा
10-Aug-2023 07:05 PM 7815
शिमला, 10 अगस्त (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश का 80 प्रतिशत सेब उत्पादन करने वाले ऊपरी शिमला क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। श्री सुक्खू का यह दौरा प्राकृतिक आपदा से सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुई भारी क्षति का जायज़ा लेकर लोगों को कम से कम समय में अधिक से अधिक राहत पहुंचाने पर केन्द्रित रहा। इस दौरान उन्होंने सभी सड़कों की शीघ्र मरम्मत के लिए फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि पंचायत स्तर तक सम्पर्क मार्गों को जल्द से जल्द बहाल कर बागबानों का सेब और अन्य नकदी फसलें मंडियों तक पहुंचाने के कार्य में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को चौबीसों घण्टे कार्य करते हुए 15 अगस्त तक सड़कों को बहाल करने के निर्देश भी दिए, ताकि बागबानों और किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और सही समय पर उनका उत्पाद बाजार में पहुंच पाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^