सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का किया शुभारम्भ
01-Oct-2023 07:45 PM 7723
शिमला, 01 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एड्स के बारे समाज को जागरूक करने के लिए शिमला के रिज से रविवार को राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारंभ किया। इस मैराथन में प्रदेश के सात जिलों से विभिन्न श्रेणियों के 66 युवाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मैराथन के सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा एड्स से बचाव के लिए सही जानकारी की महता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में एड्स के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बदलाव आए हैं। एक समय में एड्स के विषय पर चर्चा करने में लोग शर्म महसूस करते थे लेकिन वर्तमान में इस विषय पर सघन विचार-विमर्श किया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^