सुरेंद्र यादव को मंत्री पद से बर्खास्त करें नीतीश, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : सुशील
24-Feb-2023 08:46 PM 5785
पटना 24 फरवरी (संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सेना और अग्निवीरों पर अमर्यादित बयान देने वाले मंत्री सुरेंद्र यादव को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। श्री मोदी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के श्री सुरेंद्र यादव पर हत्या-अपहरण जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। ऐसे व्यक्ति को अग्निवीरों का मनोबल तोड़ने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर भर्ती योजना के प्रति देशभक्त युवाओं ने देश भर में जो उत्साह दिखाया, उससे विपक्ष की छाती फट रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^