उत्तराखंड जैसा पावन राज्य आत्मनिर्भर बने : कोश्यारी
24-Feb-2023 10:14 PM 5920
देहरादून, 24 फरवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शुक्रवार को कहा कि हिमालय जैसा स्वच्छ एवं गंगा जैसा पावन राज्य बनने के साथ की आत्मनिर्भर बने और यही उनकी इच्छा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे श्री कोश्यारी ने यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने अपने घर वापसी के बाद सोशल मीडिया में चल रही विभिन्न खबरों संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा कि वह सक्रिय राजनीति से दो महीने पहले ही बहुत दूर हो चुके हैं और उन्हें किसी भी तरह के पद की लालसा नहीं है। उन्होंने कहा , “ मेरा काम सृजन और समन्वय का है। मुझे भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सम्मान दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^