सुवेन्दु ने जेयू पर हमले का लगाया आरोप
18-Aug-2023 02:22 PM 6729
कोलकाता, 18 अगस्त (संवाददाता) पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता सुवेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जब वह शामिल होने के लिए जादवपुर विश्वविद्यालय गए थे तब अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने उन पर अचानक हमला किया। श्री अधिकारी ने पूछा, " मैं गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जादवपुर गया था। कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय, लगभग 05:40 बजे, मुझ पर अचानक अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने हमला किया। वे नारेबाजी करते हुए और काले झंडे लहराते हुए सुरक्षा में सेंध लगाने में कामयाब रहे।मैंने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^