तेदेपा ने चंद्रबाबू की गिरफ्तारी पर मोदी से हस्तक्षेप की मांग की
09-Sep-2023 03:41 PM 8621
विजयवाड़ा 09 सितंबर (संवाददाता) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अवैध गिरफ्तारी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। तेदेपा सांसद किंजवारापु राममोहन ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में श्री नायडू की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी पर हस्तक्षेप का आग्रह किया। उन्होंने अपने पत्र में कहा , “श्री नायडू का 45 साल का स्वच्छ और बेदाग राजनीतिक करियर है तथा वह दूरदर्शिता एवं विकास के प्रतीक हैं। उन्हें आज अलोकतांत्रिक तरीके से अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया।” उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से विनम्रतापूर्वक इस मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए त्वरित कार्रवाई करने तथा व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाये रखने का अनुरोध करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^