टीआरएस ने की मुनुगोड सीट के भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध मतदाताओं को लुभाने के लिए पांच करोड़ खर्च की शिकायत
29-Oct-2022 11:42 PM 6267
हैदराबाद, 29 अक्तूबर (वार्ता ) तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने शनिवार को राज्य की मुनुगोड विधान सभा से उपचुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार के राजगोपाल रेड्डी पर आरोप लगाया कि उन्होंने वोट खरीदने के लिए पांच करोड़ दो लाख रूपए कंपनी के खाते से खर्च किए हैं। टीआरएस पार्टी के सूत्रों ने यहाँ बताया कि भाजपा उम्मीदवार के इस भारी खर्च संबंधी जानकारी चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव अधिकारी, चुनाव आब्जर्वर व पुलिस आब्जर्वर और जिला चुनाव अधिकारी को दे दी गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^