तीन दिवसीय दौरे पर नागपुर पहुंची मुर्मू
04-Jul-2023 10:49 PM 7249
नागपुर, 04 जुलाई (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विदर्भ की तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार शाम को यहां पहुंचीं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि श्री मुर्मू अपने नागपुर प्रवास के दौरान साहित्य, समाज सेवा और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ भी बातचीत करेंगी। वह बुधवार यानी पांच जुलाई को गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन वह नागपुर लौटने पर कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्कृतिक केंद्र का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार यानी छह जुलाई को वर्धा भी जाएंगी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उल्लेखनीय है कि श्री मुर्मू राष्ट्रपति पद का कार्यभार पहली बार नागपुर पहुंची हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि होंगी। राष्ट्रपति अपराह्न 1:30 बजे नागपुर हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^