तेजस्वी का नेतृत्व न जदयू स्वीकार करेगा, न बिहार की जनता : सुशील
08-Feb-2023 08:25 PM 6435
पटना 08 फरवरी (संवाददाता) बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि श्री नीतीश कुमार ने भले ही श्री तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है, लेकिन उन्हें न उनकी पार्टी स्वीकार करेगी और न बिहार की जनता लालू-राबड़ी के उस डरावने दौर में लौटना चाहेगी। श्री मोदी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि लोग उस दौर को नहीं भूले हैं, जब हत्या, लूट, बलात्कार और फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं आम थीं, लेकिन विकास ठप था। बाजार शाम को ही अपराधियों के डर से बंद हो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि श्री तेजस्वी यादव को देखते ही लोगों को याद आ जाता है वह दौर जब सड़कें जर्जर थीं, गांव लालटेन युग के अंधेरे में थे और शहरों को बमुश्किल 10 घंटे बिजली मिलती थी। भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने लालू-राबड़ी परिवार और श्री नीतीश कुमार को 15-15 साल देकर देख लिया है। अब 202 में या जब भी बिहार विधानसभा के चुनाव होंगे, जनता भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को एक मौका अवश्य देगी और अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^