08-Feb-2023 10:36 PM
7889
मुंबई, 08 फरवरी (संवाददाता) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को घोषणा की कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार श्री अप्पासाहेब धर्माधिकारी को वर्ष 2022 के लिए महाराष्ट्र भूषण सम्मान दिया जाएगा।
श्रीर शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने श्री अप्पासाहेब को यह पुरस्कार देने की महाराष्ट्र भूषण चयन समिति की सिफारिश पर अपनी मुहर लगायी। श्री शिंदे रेवडांडा में श्री अप्पासाहेब से भी मिले।
पद्मश्री डॉ दत्तात्रेय या अप्पासाहेब धर्माधिकारी का जन्म 14 मई, 1946 को हुआ। वह पिछले 30 वर्षों से समाजसेवा कर कर रहे हैं और अंधविश्वासों एवं बच्चों के मानसिक विकास के लिए विशेष बाल संस्कार सभाएँ शुरू की। इसके अलावा आदिवासी वार्डों और बस्तियों में नशामुक्ति का कार्यक्रमों को चलाया है। डॉ नानासाहेब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान में अनेक प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित किया जाता है। हाल ही के समय में इस संगठन ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी अभियान चलाया। इसके अलावा पेड़ संरक्षण, झील और स्वच्छता अभियान, रक्तदान अभियान भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
अप्पासाहेब धर्माधिकारी को स्वच्छता दूत भी कहा जाता है। श्री अप्पासाहेब ने अपनी प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षा रायगढ़ जिले के रेवदंडा में की। बचपन से ही उन्हें कीर्तन, भजन, आध्यात्मिक पठन का शौक था। इसके अलावा उन्हें आउटडोर स्पोर्ट्स और तैराकी का भी बहुत शौक था। अप्पासाहेब ने समाज की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। श्री अप्पासाहेब ने 1943 में पिता डॉ श्री नानासाहेब धर्माधिकारी के साथ सामाजिक सेवा शुरू किया था और आज अप्पासाहेब धर्माधिकारी उसी कार्य को उसी जोश और तत्परता से पूरी दुनिया में पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।...////...