तेलंगाना: बोनालू उत्सव के लिए भक्तों का उमड़ा सैलाब
16-Jul-2023 02:35 PM 6530
हैदराबाद 16 जुलाई (संवाददाता) तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पुराने शहर में स्थित प्रसिद्ध लालदरवाजा सिंहवाहिनी महांकाली अम्मावरी मंदिर में रविवार को बोनालू उत्सव में भाग लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों महिलाएं सिर पर पीतल के बर्तनों में ‘बोनम’ (पके हुए चावल और गुड़) लेकर देवता को चढ़ाने के लिए मंदिर के पास कतार में खड़ी थीं। सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए तेलंगाना के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने देवी को रेशम के कपड़े भेंट किए और एक विशेष पूजा की। त्योहार की सुचारू प्रगति सुनिश्चित करने के लिए मंदिर के आसपास यातायात प्रतिबंध लागू किए गए थे। उत्सव को सुविधाजनक बनाने के लिए मंदिर अधिकारियों और पुलिस की ओर से कड़ी व्यवस्था की गई थी। यह त्योहार सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र सहित शहर तथा राज्य के अन्य हिस्सों में भी मनाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^