07-Nov-2024 04:41 PM
9101
पटना, 07 नवंबर (संवाददाता) लोक आस्था के महापर्व छठ में ठेकुआ को महाप्रसाद माना जाता है।
महापर्व छठ बिहार, झारखंड,पूर्वी उत्तर प्रदेश और भारत के कुछ अन्य राज्यों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है। इस पूजा में सूर्य देवता और छठी मैया को विशेष भोग अर्पित किया जाता है। छठ पूजा में भोग के रूप में कई तरह के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं, लेकिन इसमें ठेकुआ का खास महत्व होता है। ठेकुआ को छठ का महाप्रसाद कहा जाता है और इसे श्रद्धा के साथ घर पर तैयार किया जाता है। महाप्रसाद ठेकुआ गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार होता है।
ठेकुआ छठी मैया को बहुत प्रिय होता है इसीलिए व्रत में इसी का प्रसाद बनता है। इस पर्व में ठेकुआ को प्रसाद के रूप में अर्घ्य देते समय सूरज देवता और छठी मैया को चढ़ाया जाता है।छठ पूजा के बाद ठेकुआ प्रसाद रूप में दोस्तों-रिश्तेदारों में बांटा भी जाता है। छठ महापर्व में भी अब आधुनिकता का रंग चढ़ने लगा है, विभिन्न तरीके के प्रसाद बनाए जाने लगे हैं। लेकिन आज भी एक प्रसाद कॉमन है और वह है ठेकुआ। ठेकुआ एक ऐसा प्रसाद है जो हर अमीर से अमीर और गरीब से गरीब घरों में बनाकर सूर्य देव और छठी मईया को चढ़ाया जाता है।बिहार का कोई सुदूरवर्ती गांव हो या शहर, तमाम जगहों पर एक प्रसाद आज भी कॉमन है, जिसके बिना छठ पूजा संपन्न नहीं मानी जाती है। बिहार का सुप्रसिद्ध व्यंजन ठेकुआ छठ के बहाने दुनिया में छा गया है। छठ की पूजा संपन्न हो गई और प्रसाद में ठेकुआ नहीं दिया तो लोग जरूर सवाल उठाएंगे की प्रसाद अधूरा है।
छठ के इंतजार के साथ खाने पीने के शौकीन लोगों को ठेकुआ का भी बेसब्री से इंतजार रहता है। छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी मानी जाती है, इसलिए सभी के घरों में ठेकुआ जरूर बनता है। प्रसाद वाला ठेकुआ इतना स्वादिष्ट होता है कि इसके आगे कोई भी मिठाई फेल हो सकती है।इसका स्वाद मीठा और कुरकुरा होता है, जिसे सभी बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।आटे, गुड़ और घी से तैयार इस प्रसाद का स्वाद काफी खस्ता और बेहद स्वादिष्ट होता है।
एक किंवदंती अनुसार जब भगवान बुद्ध ने ज्ञानप्राप्ति के बाद बोधिवृक्ष के पास 49 दिनों का व्रत रखा था, तो उस दौरान वहां से दो व्यापारी गुजरे और उन्होंने बुद्ध को आटे, घी और शहद से बना एक व्यंजन दिया। इस व्यंजन को भगवान बुद्ध ने खाकर अपना उपवास खोला था, ऐसा माना जाता है यह व्यंजन ठेकुआ ही था।...////...