यहां बना है मुर्दों का तहखाना, देखकर लगता है डर
20-Oct-2021 04:55 PM 4040
नई दिल्ली। फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी जगह है, जिसे कब्रों के तहखाना के नाम से जाना जाता है। यहां 60 लाख से अधिक इंसानों की खोपड़ियां और हड्डियां मौजूद हैं। इस तहखाने को लोग फ्रेंच कैटकॉम्ब्स के नाम से जानते हैं। जमीन से 20 मीटर नीचे बने इस तहखाने में इन हड्डियों को बड़े सलीके से सजाया गया है। तहखाने के अंदर हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है। ऐसा कहा जाता है कि साल 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को एक साथ एक गड्ढे में दफना दिया गया था। ये तहखाना बेहद डरावना है, बावजूद इसके दूर-दूर से लोग इसे देखने के लिए आते हैं। पहली बार इस तहखाने को 11 साल पहले यानी साल 2008 में आम जनता के लिए खोला गया था। तब से लेकर अब तक इसे चार करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। dungeon..///..there-is-a-dungeon-of-the-dead-it-is-scary-to-see-324110
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^