उदयनिधि के बयान पर भड़के हिंदूवादी संगठन ने फूंका पुतला
04-Sep-2023 06:18 PM 8352
झांसी 04 सितंबर (संवाददाता) तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के हिंदू धर्म को लेकर दिये गये अपमानजनक बयान पर वीरांगना नगरी झांसी के राष्ट्रभक्त संगठन ने कड़ी नाराजगी जताते हुए आज मंत्री का पुतला फूंक दिया। महानगर के व्यस्ततम इलाइट चौराहे पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया आज दोपहर बड़ी संख्या में एकत्र हुए और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के पुत्र एवं राज्य में मंत्री उदयनिधि का पुतला फूंका। इस दौरान श्री अड़जरिया ने कहा कि तमिलनाडु के मंत्री का हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से करना और यह कहना कि इनकी रोकथाम की नहीं इस धर्म को पूरी तरह से मिटाने की जरूरत है।, बेहद अपमानजनक है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^