उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से किया जा रहा जांच और उपचार
30-Jul-2024 12:00 AM 991

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर सुदूर वनांचल क्षेत्र मे लगातार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक बोड़ला ब्लॉक के तरेगांव जंगल, रेंगाखार, झलमला, चिल्फी सहित 27 जुलाई को वनांचल क्षेत्र ग्राम बोक्करखार में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगो का जांच और उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज ने बताया कि स्वास्थ शिविर 30 लोगों का बीपी और शुगर , 67 लोगो का मलेरिया का जांच किया गया, जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। 10 लोगां का सिकल जांच किया गया जिसमें 9 नेगेटिव और 1 पॉजिटिव मिला। 40 बच्चो का स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमें 1 बच्चे को एनआरसी जिला अस्पताल के लिए चिन्हांकित किया गया। 30 महिलाओं का जांच किया गया जिसमें से 1 महिला को जिला अस्पताल सर्जरी के लिए चिन्हांकित किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^