वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बहु ध्रुवीय व्यवस्था की आवश्यकता: गुटेरेस
08-Sep-2023 09:06 PM 6707
नयी दिल्ली 08 सितंबर (संवाददाता) संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने कहा है कि विश्व की मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए बहुध्रुवीय व्यवस्था आवश्यक है और भारत के प्रयास यह लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे। जी 20 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आए श्री गुटेरेस ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत की जी- 20 की अध्यक्षता उस तरह के बदलाव को जन्म देने में मदद करेगी जिसकी विश्व को सख्त आवश्यकता है। विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के भारत के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ‘वसुदधैव कुटुंबकम- एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के विचार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्व में विभाजन और तनाव बढ़ रहा है तथा विश्वास कम हो रहा है। इससे टकराव की आशंका को बढ़ती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^