वन्देमातरम कोई कविता नहीं भारत के लिए महामंत्र है: मौर्य
26-Jun-2025 08:16 PM 8405
प्रयागराज,26 जून (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो काम तलवार की धार से नहीं हो सकता वो कलम की नोक से हो सकता है और वही कलम जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की चली तो वन्देमातरम की रचना हुई। वन्देमातरम गीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को श्री मौर्य ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “वन्देमातरम” कोई कविता नहीं पूरे भारत के लिए वह महामंत्र है जिसने हमें अंग्रेजों की पराधीनता से मुक्त कराने और भारत के तिरंगे का मान बढ़ाने का काम किया। इस महामंत्र को गाते हुए वीर क्रांतिकारियों ने हंसते हंसते फांसी के फंदे को चूमा। आजादी की लड़ाई में हर जुबां पर वन्देमातरम रहता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^