वरुण धवन ने फिल्म बवाल पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया
22-Jul-2023 04:44 PM 2970
मुंबई, 23 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने अपनी फिल्म बवाल को पसंद करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है।नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल में वरूण धवन और जाह्नवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है। बवाल की रिलीज के बाद लोगों को वरुण-जाह्नवी की एक्टिंग पसंद आई है। वरुण धवन ने इसके लिये फैंस को शुक्रिया अदा किया है।वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर 'बवाल' को पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए थैंक्यू मेसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'अज्जू भैया ने माहौल बना दिया। बवाल को अपने दिल में जगह देने के लिए शुक्रिया। मुझे कभी भी मेरी किसी फिल्म के लिए इतने कॉल्स नहीं आए। इस फिल्म का लोगों पर जो प्रभाव पड़ा है, वह काबिलेतारीफ है। यह फेक इमेज को बदलने के लिए कॉन्वर्जेशन स्टाटर वाली बात है। अज्जू और उसकी फैमिली को देखने और एंजॉय करने के लिए शुक्रिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^