विदेशी मुद्रा भंडार 7.54 अरब घटकर 572.7 अरब डॉलर पर
22-Jul-2022 06:32 PM 6329
मुंबई 22 जुलाई (AGENCY) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.54 अरब डॉलर कम होकर 872.7 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 8.06 अरब डॉलर घटकर 580.3 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 6.53 अरब डॉलर कम होकर 511.6 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 83 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 38.4 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार 15.5 करोड़ डॉलर गिरकर 17.9 अरब डॉलर पर रहा। इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी हुई है और यह 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.9 अरब डॉलर रह गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^