विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर 593.04 अरब डॉलर पर
22-Sep-2023 07:48 PM 6501
मुंबई 22 सितंबर (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 593.04 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 51.1 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 525.9 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 38.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44 अरब डॉलर पर आ गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^