विजय वर्धन हरियाणा के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त
25-Mar-2022 06:19 PM 2443
चंडीगढ़, 25 मार्च (AGENCY) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। हरियाणा निवास में आयोजित कार्यक्रम में दोनों सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों ने हिंदी में शपथ ली। ज्ञातव्य है कि राज्यपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 15 की उपधारा 3 के तहत समिति की सिफारिश पर सेवानिवृत आईएएस विजय वर्धन को राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सेवानिवृत आईएएस सत्यवीर सिंह फुलिया को राज्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी । इस मौके पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मौजूद रहे। इनके साथ-साथ मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, एसीएस राजीव अरोड़ा, डॉ. सुमिता मिश्रा, जी. अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, प्रधान सचिव विजेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और शपथ लेने वाले अधिकारियों के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^