विजयन के मुख्य प्रधान सचिव अब्राहम को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, सीबीआई को नोटिस
30-Apr-2025 10:19 PM 8766
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (संवाददाता) उच्चतम न्यायालय ने कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मुख्य प्रधान सचिव के एम अब्राहम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर बुधवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने अब्राहम की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर बसंत और केरल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता की दलीलें सुनने के बाद यह अंतरिम आदेश पारित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^