विजयन ने 'इंडिया' नाम बदलने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की
07-Sep-2023 09:28 PM 6337
तिरुवनंतपुरम, 07 सितंबर (संवाददाता) केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से 'इंडिया' का नाम बदलने वाले कदम की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की विविधता को समाप्त करने वाला एक नापाक कोशिश करार दिया। एक बयान में मुख्यमंत्री ने लोगों से एकजुट रहने और इस तरह के मनमाने राजनीतिक कदमों का विरोध करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि 'इंडिया' शब्द को हटाने वाला कदम संविधान के खिलाफ है और देश की उपेक्षा करता है। संविधान का अनुच्छेद 1 स्वयं हमारे देश को 'इंडिया दैट इज भारत' के रूप में संदर्भित करता है। इसी तरह, संविधान की प्रस्तावना भी 'हम भारत के लोग' से शुरू होती है। हालांकि, केंद्र अब संविधान संशोधन के माध्यम से 'इंडिया' शब्द को हटाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों को दिए गए निमंत्रण में 'इंडिया के राष्ट्रपति' के बदले 'भारत के राष्ट्रपति' का उल्लेख करना इसकी शुरुआत है। उन्होंने सवाल किया कि 'इंडिया' शब्द की अवमानना और इससे डर क्यों? यहां तक कि प्रतिज्ञा के माध्यम से बच्चों में पोषित भावना को भी जानबूझकर मिटाने की कोशिश की जा रही है: 'इंडिया मेरा देश है; सभी इंडियन हमारे भाई और बहन हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक निर्णय कभी भी हमारे देश के मूलभूत आदर्शों के विपरीत नहीं होने चाहिए। यह संदिग्ध प्रयास अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से संविधान की अवहेलना करने और देश की अवहेलना करने वाले ऐसे प्रयासों से पीछे हटने का आग्रह किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^